आवास के लिये मांग रहे हैं रिश्वतः महिला ने डीएम से लगाया न्याय की गुहार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती।  रामनगर विकास खण्ड के दरियापुर जंगल निवासिनी उर्मिला पत्नी स्वर्गीय रामतीरथ ने जिलाधिकारी के साथ ही अन्य  सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर स्वीकृत आवास का धन निर्गत कराये जाने की मांग किया है।
पत्र में उर्मिला ने कहा है कि उसका आवास स्वीकृत हो गया है किन्तु  ग्राम पंचायत परसाखुर्द के ग्राम प्रधान और सचिव एवं उनके गुर्गे रूपये की मांग कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यदि तुमने रूपया न दिया तो तुम्हारा नाम आवास की सूची से कटवा दिया जायेगा। उर्मिला ने पत्र में कहा है कि वह बहुत गरीब महिला है और 20 हजार रूपया रिश्वत देने की स्थिति में नहीं है। उसने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने स्वीकृत आवास का धन आवंटित कराये जाने का आग्रह किया है जिससे उसका आवास बन सके।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर