साहित्यकार डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ को ‘अन्तर्राष्ट्रीय काव्य श्री’ सम्मान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के द्वारा दिल्ली के हिंदी भवन में भारत के अशोक चक्र विजेताओं पर अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह ‘भारत के अशोक चक्र विजेता’ का भव्य लोकार्पण हुआ।  इस कार्यक्रम में शामिल जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ को ‘अन्तर्राष्ट्रीय काव्य श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम इण्डिया बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज है।  ‘बस कुंआनों बह रही है’ के रचयिता एवं 10 साझा संकलनों में देश विदेश में ख्याति प्राप्त कर रहे डा. सिंह के बस्ती आगमन पर मंगलवार को साहित्यकारों ने उनका स्वागत करते हुये हौसला बढाया।
ज्ञात रहे कि डॉ. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ का नाम ‘गोल्डेन बुक आफ वर्ड रिकॉर्डस’ में पहले ही जुड़ चुका है। उनकी कुंडलिया छंदों में लिखित महत्वपूर्ण कृति ‘कुंडलिया छंदों की अन्तर्यात्रा’  प्रकाशनाधीन है। डॉ. सिंह को मिली इस सफलता पर कलेक्टेªट परिसर मे कार्यक्रम आयोजित कर उनका उत्साहवर्धन करने वालों में मुख्य रूप से ं इसके लिए विनोद उपाध्याय ‘हर्षित’, सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’, डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, श्याम प्रकाश शर्मा, डॉ. अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, सुशील सिंह ‘पथिक’ पं. चन्द्रबली मिश्र, रामचंद्र राजा, अफजल हुसैन ‘अफजल’, जगदम्बा प्रसाद ‘भावुक’, दीपक प्रेमी, शाद अहमद शाद,  सुबोध श्रीवास्तव, हरिकेश प्रजापति, वीरेन्द्र मिश्र, विनय श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, अजमत अली सिद्दीकी, दीनानाथ यादव, राजेश  आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर