डीएम ने किया पचवस झील का निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जल संरक्षण के उद्देश्य से हर्रैया तहसील में पचवस झील का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यह झील लगभग 30.31 हेक्टयर एरिया में है। उन्होने उप जिलाधिकारी हर्रैया को नायब तहसीलदार की अध्यक्षता मे राजस्व टीम गठित कर इसके सीमांकन कराने का निर्देश दिये है। उन्होने बीडीओ विक्रमजोत को निर्देश दिया कि झील के चारो तरफ बंधा बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने पचवस, कनेथू बुजुर्ग, चंदोताल तथा मनोरमा नदी के पुनरूद्धार के संबंध में सर्वे करके जल प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर