Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

8 से 15 फरवरी के मध्य ई-पास मशीन से किया जायेंगा खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण: डीएसओ

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 8 से 15 फरवरी के मध्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पास मशीन से किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने दी है। उन्होने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारको को प्रति कार्ड 14 किग्रा0 गेहूँ एवं 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा0) निःशुल्क तथा 03 किग्रा0 चीनी रू0-18/ प्रति किग्रा० की दर से वितरित किया जायेगा। अन्त्योदय लाभार्थी को चीनी अपनी मूल दुकान से ही प्राप्त होगी।
उन्होने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूँ एवं 03 किग्रा चावल (कुल 05 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया  जायेगा। कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण पर्ची निकालते हुए किया जायेगा, खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियो की उपस्थिति में किया जायेगा। खाद्यान्न के घटतौली की शिकायत की जाँच एवं पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उन्होने बताया कि उक्त योजनार्न्तगत वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 15 फरवरी 2023 है, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन (प्रॉक्सी) के माध्यम से वितरण सम्पन्न कराया जायेंगा।