सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बोर्ड की छात्राओं को दिया विदाई

पूरे जीवन में कदमकदम परीक्षा है, इससे डरे नहींडा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा के हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को विदाई देने के साथ ही उनके सुखद और सफल जीवन की कामना किया गया। प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस बार के बोर्ड परीक्षा में ओ.एम.आर. सीट की व्यवस्था की गई है। छात्रायें इसे भरने में कोई चूक न करें और सर्वाधिक अंक अर्जित कर अपने विद्यालय और जनपद को गौरवान्वित करें। कहा कि पूरे जीवन में कदम-कदम परीक्षा है, इससे डरे नहीं और चुनौतियांे को स्वीकार कर आगे बढे।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
छात्राओं के आशीर्वाद समारोह में प्रधानाचार्य सविता श्रीवास्तव में छात्राओं को परीक्षा में तनाव से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षकों में जगदम्बा प्रसाद दूबे, जगनरायन वर्मा, अमरेश कुमार चौधरी, प्रवीण त्रिपाठी, कमलेश चौधरी, पारसनाथ, अनिल चौधरी, श्याम किशोर दूबे, गौरव पाण्डेय, रामभेज वरूण, आराधना पाण्डेय, सुनीता वर्मा, सरिता वर्मा, राधिका वर्मा, अर्पणा मिश्रा, प्रीती गुप्ता ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काजल, रेनु यादव, मानसी यादव, आंचल चौधरी, मुसकान, हबीबा खातून, कशिश मिश्रा, प्रियंका वर्मा, अर्पिता मिश्रा, सुमन वर्मा, सौम्या पाण्डेय, प्रिया, अंशु यादव आदि ने प्रस्तुतियां दी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर