कोरम मात्र बनकर रह गया कोतवाली पुलिस का सत्येन्द्र होटल मे छापेमारी अभियान, उठे कई सवाल

पुलिस के भेदी ने होटल मालिक को किया आगाह, फरार होने मे सफल रहे कई जोडे

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय रोड पर स्थित सत्येन्द्र होटल मे कुछ बालिकाओें की मौजूदगी के गोपनीय सूचना पर छापेमारी करने पहुंची कोतवाली पुलिस एक महिला के सिवा कुछ हाथ नही लगा। यहां कहावत है कि घर कै भेदी लंका ढावै, पुलिस के किसी भेदी ने ही होटल मालिक को पुलिस की छापेमारी होने सूचना पहले ही दे दिया। होटल मालिक ने बिना समय गंवांये सभी कथित बालिकाओं और उनके प्रेमियों को पीछे के रास्ते से बाहर निकाल दिया। पुलिस की यह छापेमारी मात्र कोरम बनकर रह गया। होटल के प्रवेश स्थान पर लगा मुख्य सीसी कैमरा काम नही कर रहा है। यदि काम करेगा तो आने जाने वाले लोगों के चेहरों को कैमरा कैद कर लेगा। खैर इससे पुलिस प्रशासन का क्या लेना-देना है।

पुलिस की नौटंकी वाली छापेमारी मे होटल सत्येन्द्र मे न रिकार्ड दुरूस्त मिला और न ही सीसीटीवी फुटेज। यहां तो पुलिस विभाग के दरियादिली पर अनैतिक कार्यों को लेकर यह होटल हमेशा चर्चा मे रहा। वैसे तो अपनी पुलिस नमक हराम कैसे हो सकती ह कुछ तो फर्ज निभाना ही पडेगा।

पुलिस को सूचना करीब 12 बजे मिला। लेकिन गढते और मथते पुलिस करीब एक घण्टे की देरी से पहुंची। तब तक होटल मालिक ने मामले का गुब्बारा ही फोड दिया। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ के निर्देश पर छापेमारी टीम मे शहर कोतवाल शशांक शेखर राय, इंस्पेक्टर महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय, चौकी इंचार्ज कम्पनी बाग दुर्विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

आस पास के सूत्रों की माने तो होटल सत्येन्द्र के पिछले रास्ते से कई लडकियां और लडके बदहवाशे से निकल कर पक्के जाने वाले गली से भागते हुए निकले हैं। काश यदि पुलिस समय से पहुंची होती तो खबर कुछ और ही बनती।

इस सम्बन्ध मे शहर कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि होटल सत्येन्द्र मे छापीमारी की गयी। जहां से ऐसी कोई आपत्तिजनक चीजें सामने नही आयी है। रिकार्ड वगैरह सब ठीक है। हां प्रवेश के स्थान पर लगा हुआ सीसी कैमरा कुछ दिनों से खराब है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर