Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शिव मंदिर में देवी देवताओं के प्रतिमाओं की पुर्नप्रतिष्ठा के लिये निकली कलश यात्रा

जलाभिषेक, भण्डारे का आयोजन 14 को

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रविवार को सल्टौआ विकास खण्ड के कनेथू ग्रामसभा में स्थित प्राचीन शिवालय में शिवलिंग एवं अन्य प्रमुख देवी देवताओं के प्रतिमाओं की पुर्न प्रतिष्ठा हेतु कलश यात्रा निकाली गई। कुंआनोें तट पर स्थित बालेश्वरनाथ शिवमंदिर के निकट से श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतोें के साथ कलश यात्रा निकाली। विभिन्न देवालयों से होते हुये पवित्र कुंआनों का जल लेकर यह यात्रा कनेथू स्थित शिव मंदिर पहुंची। विधि विधान से कलश स्थापना के साथ ही विद्वान आचार्यो ने प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया आरम्भ किया। कनेथू निवासी भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुये बताया कि 3 दिवसीय इस अनुष्ठान में आगामी 14 फरवरी को भण्डारे का आयोजन किया गया है।
अभिनव उपाध्याय ने बताया कनेथू ग्राम सभा में स्वर्गीय रामलौट मिश्र ने 6 मार्च 1978 में मंदिर स्थापित कराया था।  जिसका जीर्णोद्धार ग्राम वासियों के द्वारा कराया गया था । उनकी स्मृति में  ग्राम वासियों के साथ शिवलिंग के पुर्नस्थापना हेतु पाँच शिवलिंग जिसमें महादेवा, सेवई डीह, बगढरवा, आदर्श इंटर कालेज सल्टौआ शिव मंदिर एवं ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर  के जलों का मिलाप कार्यक्रम हुआ।  14 फरवरी को जलाभिषेक होगा ।
तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में  सत्य प्रकाश मिश्र, लल्लू मिश्र, ग्राम प्रधान राजू मिश्र, कलेक्टर मिश्र, हरिश्चंद्र मिश्र,  घनश्याम मिश्र,  धनुषधारी, अमरमणि मिश्र,  अश्वनी मिश्र , आलोक दुबे अमर दुबे, विशाल दुबे, सुधीर मौर्या, रवि शुक्ल, शिवम मिश्र, रिंकेश मिश्र, शनि मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, ओम शंकर  शोभनाथ, अमित मिश्र, सिद्धार्थ, किशन मिश्र, सहित अन्य  ग्रामवासी सम्मलित हुए।