चौथी बरसी पर याद किये गये पुलवामा के अमर शहीद

कांग्रेस नेताओं ने कैण्डिल जलाकर दिया अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती ।  मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव के संयोजन में पुलवामा के अमर शहीद सैनिकों को उनके चौथी बरसी पर याद किया गया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा के निकट हाथोें में कैन्डिल लिये कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने पुलवामा शहीदों को नमन् करते हुये कहा कि 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें करीब 45 भारतीय सैनिक शहीद हो गए, वह पूरे देश के लिए कठिन और मुश्किल समय था। कहा कि हमें अपने अमर शहीदों पर गर्व है। कहा कि सैनिकों के दृढ संकल्प और कठिन परिश्रम से ही देशवासी चैन की सांस लेते हैं। कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम, देश भक्ति से हमें प्रेरणा लेनी चाहिये। पुलवामा के अमर शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।
पुलवामा के अमर शहीदों को याद करने  वालों में मुख्य रूप से सलाउद्दीन, पवन श्रीवास्तव, अमरीक सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अकबर हुसेन, मिथलेश चौधरी, आलोक मिश्र, अरविन्द सिंह, शमशाद, हकीम,  रंजना ‘कबीर तिवारी’ प्रमिला, पूजा, अनवर, शाहीन, संगीता, निशा, इमराना खातून, साधना, रीता, शर्मिला, सरिता, संगीता, मुस्कान, दिव्यांशी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर