Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पात्र बच्चों को जरूर खिलवाएं कीड़े मारने की दवा

मॉप अप राउंड के दौरान दवा खाने का आखिरी मौका आज

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। एक साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा जरूर खिलवाएं। 10 फरवरी को नेशनल डिवार्मिंग डे के अवसर पर विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा खिलाने के बाद छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए बुधवार को मॉप अप राउंड के दौरान आखिरी मौका है। साल में दो बार चलने वाले इस अभियान के दौरान दवा खाने के बाद पेट में पलने वाले कीड़े मर जाते हैं। दवा खाने से जहां एक ओर कई प्रकार की गम्भीर बीमारियों से बचा जा सकता है, वहीं बच्चे कुपोषण से भी बचाव होता है।

सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि कीड़े मारने की दवा विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध है। जिन बच्चों ने दवा नहीं खाई है, अभिभावक जरूर ऐसे बच्चों को दवा खिलवाएं। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं, उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा खिलाई जा रही है।

डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल ने बताया कि कुल 2133 विद्यालयों व 2655 आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा खिलाने की सुविधा उपलब्ध है। 11.99 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। नेशनल डिवार्मिंग डे पर 65 प्रतिशत बच्चों को दवा खिलवाई जा चुकी थी। अब तक लगभग 78 प्रतिशत बच्चे दवा का सेवन कर चुके हैं। शेष बच्चों को बुधवार तक दवा खिलावाने का लक्ष्य है।

एसीएमओ आरसीएच डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि पेट में कीड़े होने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। बच्चे हमेंशा थकान महसूस करते हैं। शारिरिक व मानसिक विकास बाधित हो जाता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है, जिससे बच्चे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। साल में दो बार दवा खिलाने से इससे बचा जा सकता है। दवा खिलाने से पहले बच्चों को कुछ जरूर खिलवा दें, खाली पेट दवा न खिलवाएं।