आम आदमी पार्टी की बैठक में बनी निकाय चुनाव की रणनीति

पदाधिकारी घोषित, जन समस्याओं को लेकर संघर्ष पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं की बैठक नगर  अध्यक्ष राकेश चौधरी की अध्यक्षता में हर्दिया चौराहे के निकट सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पालिका परिषद बस्ती क्षेत्र के 25 वार्डों की समस्याओं एवं भावी चुनाव में पार्टी की भूमिका, तैयारियां की सघन समीक्षा की गई।
जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बैठक में बस्ती जनपद के प्रभारी देवेन्द्रनाथ अम्बेडकर को बताया कि सांगठनिक स्तर पर लगातार पार्टी को मजबूत किये जाने का क्रम अनवरत जारी है। उन्होने बैठक में राम सजन सूर्यबंशी को जिला संगठन महामंत्री और मिथलेश भारती को जिला सचिव का दायित्व सौंपा।
पार्टी प्रभारी देवेन्द्रनाथ अम्बेडकर ने बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश के किसान, नौजवान, सभी वर्ग परेशान हैं। बिजली की कीमतों में और बढोत्तरी किये जाने का आम आदमी पार्टी मुखर विरोध कर रही है। कहा कि रोडवेज बसों का किराया बढा दिया गया। उन्होने कहा कि सांगठनिक मजबूती से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल का संकल्प पूरा  होगा। उन्होने निकाय चुनाव के लिये अभी से जुट जाने का संदेश दिया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, डा. राम सुभाष वर्मा, अरूण प्रकाश, शेषनाथ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान कन्नौजिया, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार निकाय चुनाव चाहे जब कराये हमें जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष जारी रखने के साथ ही सम्पर्क अभियान चलाते रहना होगा। मुख्य रूप से फिरदौस अहमद,  नन्दलाल केजरीवाल, उमेश शर्मा, अब्दुल कयूम, गुलाब, राकेश कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार, पवन कुमार    चौधरी,  उमेश कुमार शर्मा, रंजीत शर्मा, धमेन्द्र कुमार, अब्दुल कयूम, गुलाब के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर