पंखे से लटकता पाया गया 28 वर्षीय युवक का शव

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती:  जिले में पैकोलिया थाना क्षेत्र के संथुआ गांव में लगभग 28 वर्षीय युवक जितेंद्र कनौजिया पुत्र स्वर्गीय राम कुमार कनौजिया का शव उसके कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटकता पाया गया। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की भोर करीब तीन बजे उसकी भैंस रस्सी तोड़कर भागने लगी।

इसी बीच पड़ोसियों ने जब इसकी जानकारी घरवालों को दी तो वे उठकर भैंस पकड़ने जा रहे थे। इसी बीच दिवंगत की मां जब दरवाजा खोल बाहर निकल रही थी तो उसकी नजर खिड़की से कमरे में लटकता उसके पुत्र के शव पर पड़ी। परिजनों ने आनन-फानन दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतारा व रस्सी को काटा, तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ गए थे। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष पैकोलिया मौके पर पहुंच गए हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर