दहेज उत्पीड़न, दुराचार मामले में पुलिस को विवेचना का आदेश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । न्यायिक मजिस्टेªट फास्ट ट्रैक कोर्ट शशि प्रभा चौधरी की अदालत ने एक विवाहिता की ओर से विपक्षीगण तेज बहादुर आदि के विरूद्ध प्रार्थना पत्र को 156 (3) के तहत स्वीकार करते हुये प्रकरण में दुबौलिया पुलिस को आदेश दिया है कि प्रस्तुत मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विधि अनुसार विवेचना करते हुये न्यायालय को 15 दिन के भीतर अवगत कराये।
आवेदिका विवाहिता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि गत 1-12-2020 को तेज बहादुर सिंह से पर्याप्त दहेज देने के बाद उसका विवाह सम्पन्न हुआ। 2 दिसम्बर 2020 को विदा होकर वह अपने ससुराल दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर राजा गांव आयी। जया सिंह की सास देवमती सिंह, ससुर अमरजीत सिंह, जेठ शेर बहादुर सिंह, जेठानी रचना सिंह, ननद रानी सिंह और पति तेज बहादुर सिंह 5 लाख रूपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसी मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। उसके जेठ शेर बहादुर सिंह ने जबरिया दरिन्दगी करते हुये बलात्कार किया। जब विवाहिता ने घर वालों को इसकी जानकारी दिया तो पति ने भूत प्रेत का साया होने का आरोप लगाते हुये उसे दो दिन कमरे में बंद रखा और एक  तांत्रिक लेकर आये। उस तांत्रिक ने भी विवाहिता के साथ बलात्कार किया। वह न्याय की गुहार लगाती रही किन्तु उसे बचाने कोई नहीं आया। 21-6-2021 को ससुराल वालों ने स्त्री धन छीन कर उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके कलवारी थाना क्षेत्र के बभनियांव बुर्जुग गांव में माता- पिता के साथ है। विवाहिता ने न्यायिक मजिस्टेªट फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाया है, इस आधार पर न्यायालय ने 9 फरवरी 2023 को दुबौलिया पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना करते हुये 15 दिन के भीतर अवगत कराने का आदेश दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर