आग से करीब 40 कबाड़ गाड़ियां हुईं जल कर राख

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: गोमती नगर स्थित नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला के सामने सड़क के दूसरी ओर जहां पर नगर निगम की कबाड़ वाली गाड़ियां रखी हैं, वहां पर बृहस्पतिवार रात आग लग गई। आग से करीब 40 कबाड़ गाड़ियां जल गई हैं। फन माल के पीछे के इलाके में लगी आग की लपटों और धुएं के चलते आसपास पॉश इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। आग विकराल थी जिसे बुझाने में अग्निशमन विभाग की छह और नगर निगम के चार टैंकर दो घंटे में काबू पा सके। बृहस्पतिवार को जिस कबाड़ में आग लगी उसमें करीब दो साल पहले भी आग लग चुकी है। उस समय करीब 10 कबाड़ की गाड़ियां जली थीं। जिसके बाद फिर आग लगी है। जिसको लेकर शाजिश की आशंका जताई जताई जा रही है।

जानकारों का कहना है कुछ लोग कबाड़ की चेारी करते रहते हैं। वहां पर बड़ी संख्या मे केबिल भी पड़ा रहता है। जिससे जलाकर लोग चोरी से तार निकालते हैं। उसी कारण आग लगी है। जहां पर आग लगी है वहां पर बड़ी संख्या में कबाड़ में वाली गाड़ियां खड़ी हैं। आग रात करीब सात बजे लगी है और करीब साढ़े आठ बजे बुझ पाई है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आग कबाड़ में लगी है। ऐसे में कोई नुकसान तो नहीं हुआ। आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर