महिला स्वयं सहायता द्वारा बनाया जा रहा है प्राकृतिक फूलों से रंग

डीएम व एसपी ने महिलाओं के कार्यों की किया सराहना

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : बस्ती के लोगों को होली खेलने के लिए अब प्राकृतिक रंग मिल सकेंगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत साहूपार ग्राम पंचायत में महिला स्वयं सहायता द्वारा फूलों से रंग बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत साहूपार पहुंचकर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा फूलों से बनाए जा रहे प्राकृतिक रंग का निरीक्षण किया तथा महिलाओं की हौसला आफजाई किया।
उन्होंने कहा कि आगामी 3, 4 एवं 5 मार्च को बस्ती महोत्सव के अवसर पर स्वयं सहायता समूह के लिए एक स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा, जहां पर लोगों को होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंग मिल सकेगा। उन्होंने ऑर्गेनिक रंग बना रही महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लिया तथा उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दिया। सावित्री बाई फूले ग्राम संगठन साहूपार की अध्यक्ष अनीता देवी ने बताया कि फूलों से प्राकृतिक रंग बनाया जा रहा है और उसी से गुलाल बनाया जायेंगा।
इस अवसर पर उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, आलोक शुक्ला तथा बुद्ध स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनीता सिंह, संगीता देवी, रेनू, रंजना, सहरूनिशा, जय मा काली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कंचन, गायत्री देवी, दुर्गावती, सुन्दरी, सुशीला, संजू, सुदामा, शीला देवी, धर्मादेवी, संतोषी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनुपमा सिंह, सीमा, इन्द्रवाती, मीरा महिलाएं उपस्थित रहीं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर