Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उत्कृष्ट कार्य करायें जाने पर पुरस्कृत हुए ग्राम प्रधान व सचिव

ग्राम प्रधान सचिवगण का प्रशिक्षण सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : यूनिसेफ के सहयोग से जनपद बस्ती के आकांक्षी विकासखंड विक्रमजोत हर्रैया, कुदरहा, साऊँघाट, रुधौली व बस्ती सदर के ग्राम प्रधान व सचिवगण का प्रशिक्षण विकास भवन सभाकक्ष में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होने ग्राम प्रधानों से दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लिया और ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करायें जाने पर पुरस्कृत होने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव को शुभकामनाएं दी।
प्रशिक्षण के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि उक्त आकांक्षी विकास खण्डों के ग्राम प्रधान व सचिवगण का प्रशिक्षण 21 फरवरी से प्रारम्भ होंकर आज सम्पन्न हो रहा है। प्रशिक्षण में कुल 333 ग्राम प्रधान, सचिव सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सीडीपीओ और कंसलटिंग इंजिनियर्स का प्रशिक्षण कराया गया। यूनिसेफ के कमलेश पांडेय, शशि उप्रेती तथा पंचायत राज विभाग के राजा शेर सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विद्यालयों के कायाकल्प, आंगनबाड़ी कायाकल्प एवं आंगनवाड़ी भवन निर्माण सहित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ओडीएफ प्लस के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी/खंड विकास अधिकारी कुदरहा आशुतोष तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति, खंड विकास अधिकारी रुधौली, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राजाशेर सिंह, एडीओ पंचायत सहित प्रधानगण व ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।