ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । रामनगर ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राजन चौधरी को वाल्टरगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। डीएम के आदेश पर उसके खिलाफ तत्कालीन एडीओ पंचायत ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि राजन चौधरी ने पूर्व में सल्टौआ ब्लाक में ग्राम पंचायत पोखरभिटवा में तैनाती के बिना काम कराए सरकारी धन का भुगतान करा लिया था।
इसकी शिकायत गांव के अजीत प्रताप सिंह ने शिकायत की थी, जिसके आधार पर जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने जांच की थी, जिसमें आरोपों की पुष्टि करते हुए जांच आख्या डीएम को सौंपी गई। जांच आख्या में आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीएम ने सरकारी धन की वसूली का आदेश किया था।

जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर तत्कलीन एडीओ पंचायत शिवकुमार लाल ने तहरीर देकर वाल्टरगंज थाने में 19 जनवरी को पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी, तत्कालीन सचिव राजन चौधरी, रमाकांत वर्मा, निशात अफरोज, तकनीकी सहायक मनरेगा अशोक कुमार चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित राजन चौधरी को कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर