Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस ने गनेशपुर कस्बे में चलाया ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । गुरूवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजू पाण्डेय के संयोजन में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियोें ने नगर पंचायत गनेशपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर नागरिकों से सीधा संवाद बनाया।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, बाबूराम सिंह, गिरजेश पाल, रामभवन शुक्ल, सूर्यमणि पाण्डेय, अवधेश सिंह आदि ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से सम्बंधित पर्चे का नागरिकों में वितरण किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ही देश, प्रदेश में बेहतर सरकार चलाने में सक्षम है। भाजपा के नफरत वाली राजनीति से लोग ऊब चुके हैं और परिवर्तन का मन बना रहे हैं।
नगर पंचायत गनेशपुर के शंकरनगर, सिकटा रोड होते हुये गनेशपुर बाजार में कांग्रेस नेताओं ने लोगों की समस्याओं को सुना और पार्टी के नीति, कार्यक्रम, भारत जोड़ो अभियान के उपलब्धियों से परिचित कराया। कार्यक्रम में आयोजक मंजू पाण्डेय ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाय, इस दिशा में लगातार सम्पर्क का क्रम जारी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधूशरन आर्य, अनिल तिवारी, साधूशरन पाण्डेय, रामधीरज चौधरी, गुलाम नवी, कादरी, समीर, अब्दुल बसर, शशि भूषण पाण्डेय ‘पिन्टू’ शौकत अली नान्हू, मोहम्मद बशर, रंजू चौहान, नीलम विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।