Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पराली जलाने पर लग सकता है 15 हजार रुपये तक जुर्माना

बलौदाबाजार 9 नवम्बर 2020/राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार फसल अवशेष को खेतों में जलाने पर कड़ी जुर्माना का प्रावधान लगाया गया है। जिसके तहत किसानों को जीरो से 2 एकड़ तक रकबा में एक बार फसल जलाता है तो उसे 25 सौ रूपये, 2 से लेकर 5 एकड़ तक 5 हजार रुपये एवं 5 एकड़ से अधिक में 15 हजार रुपये का जुर्माने का प्रावधान लगाया गया है। कृषि विभाग के उपसंचालक मोनेश साहू ने बताया की खरीफ के फसल कटाई के बाद बचे पराली को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। इसके साथ ही मिट्टी में उपस्थित नमी भी समाप्त होने साथ ही सहायक सूक्ष्म जीव के नष्ट होने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो जाती है। जिससे अधिक उर्वरक का उपयोग करने से कृषि लागत में वृद्धि हो जाती है। जो की एक आम किसान के लिए नुकसानदायक है। पराली को जलाने से धुंध का निर्माण के साथ ही फेफड़ों से सम्बंधित मरीजों को श्वास लेने में तकलीफ होता है। जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट द्वारा पराली जलाना प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने सभी जिले के किसानों से आग्रह किया है। की उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करतें हुए फसल अवशेष नही जलाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही यदि किसी किसान भाइयों के पास अतिरिक्त पैरा, भूसा है तो वह अपने नजदीकी गौठान में भी पैरा दान कर सकतें है।