उमेश पाल हत्याकांड: घटना के 18 दिन बाद भी असद समेत पांच शूटरों के गर्दनों तक नही पहुंच सका यूपी पुलिस का हाथ

अतीक अहमद के फरार पुत्र असद समेत पांच शूटरों के खिलाफ पांच लाख रुपये का इनाम घोषित

कबीर बस्ती न्यूज।

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल माफिया अतीक अहमद के फरार पुत्र असद समेत पांच शूटरों के खिलाफ शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। अभी तक इन लोगों के खिलाफ ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस इनकी देश के कई राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल में भी तलाश कर रही है। घटना के 18 दिन बीत जाने के बाद भी इनका सुराग न मिलने पर इनके सिर पर रखे गए ढाई लाख के इनाम को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। पांच का लाख का इनामी होने के बाद असद अहमद अतीक अहमद के परिवार का सबसे बड़ा इनामी और यूपी का मोस्ट वांटेड बन गया है।

इन लोगों को पर घोषित हुआ पांच लाख का इनाम 

राज्यपाल की संस्तुति पर जिन लोगों पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है उसमें असद अहमद पुत्र अतीक अहमद, निवासी चकिया थाना खुल्दाबाद प्रयागराज, अरमान पुत्र समीम निवासी महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस प्रयागराज, गुलाम पुत्र मकसूदन निवासी मेंहदौरी थाना शिवकुटी प्रयागराज, गुड्डू मुस्लिम पुत्र शफीक अहमद निवासी लाला की सराय थाना शिवकुटी, साबिर पुत्र नसीर निवासी मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती प्रयागराज शामिल हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर