यहां भय नहीं प्रेम की भाषा से शिक्षित होता है बचपन-सुष्मिता

अभिभावकों का भरोसा सबसे आवश्यक

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । छोटे बच्चों का पालन, पोषण और उन्हें शिक्षा से जोड़ना, सही दिशा की ओर ले जाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। सेन्ट फ्रासिंस स्कूल शिवा कालोनी की निदेशक सुष्मिता ने बताया कि अभिभावकों का भरोसा सबसे आवश्यक है। शुरूआत में छोटे बच्चे कुछ दिन रोते हैं जो स्वाभाविक भी है किन्तु जब उन्हें खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ा जाता है तो वे अपनेपन का अनुभव करते हैं। कहा कि अभिभावकों को धैर्य रखना चाहिये, बच्चे धीरे-धीरे सीखते हैं। यहां प्ले वे से कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं के शिक्षा की व्यवस्था है।
निदेशक सुष्मिता ने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि सभी बच्चों पर पूरी निगरानी रहे। उन्हें भोजन कराने से लेकर खेलकूद तक की जिम्मेदारी  शिक्षिक शिक्षकाओं पर है। बताया कि प्रत्येक 25 छात्रों पर दो शिक्षिकाओं का दायित्व है। प्रयास है कि स्कूल में उतने ही बच्चे लिये जांय जितने के देख भाल की बेहतर व्यवस्था हो सके। बताया कि हर बच्चा एक दूसरे से अलग है। हमारा प्रयास रहता है कि जिस भी क्षेत्र में उसकी रूचि हो उसी क्षेत्र में उसे विशेष अवसर दिया जाय। प्रकृति ने हर बच्चे को कुछ अलग बनाया है। यहां स्कूल परिवार नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ परिवार जैसा वातावरण बनाते हैं जहां भय नहीं प्रेम की भाषा से वे सीखते हैं। स्कूल में सभी धर्मो के त्यौहार उल्लास के साथ मनाये जाते हैं। बच्चों का समग्र विकास और अभिभावकों का भरोसा जीतना हमारा लक्ष्य है। अभिभावकों के साथ प्रत्येक माह छात्र-अभिभावक सम्मेलन कर सबके बेहतर सुझावों को आदर दिया जाता है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर