मछुआ कल्याण कोष की स्थापना कर बजट में की गयी है 25 करोड़ रूपये की व्यवस्था: डॉ. संजय कुमार निषाद

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ कल्याण कोष की स्थापना करके बजट में 25 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है। उक्त जानकारी मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने दी है। वे सर्किट हाउस सभागार में मत्स्य विभाग के अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि इस धनराशि से मछुआरा समुदाय के बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, सामुदायिक भवन, बारात घर आदि की व्यवस्था की जायेंगी। उन्होने बताया कि दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रत्येक मछुआरे का 05 लाख रूपये का बीमा कराया गया है।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को अनुदान का लाभ दिलायें। उन्होने बताया कि इस श्रेणी में सबसे पहले मछुआ समुदाय, फिश फार्मर तथा फिश वेण्डर को प्राथमिकता दी जायेंगी। इसके पश्चात अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला एवं दिव्यांग को अनुदान का लाभ दिलाया जायेंगा। अन्य समुदाय के लोग समिति बनाकर योजना का लाभ लें सकते है।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में केन्द्रीय बजट में 30 हजार करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष 200 करोड तथा इस वर्ष 257 करोड़ रूपये की व्यवस्था बजट में किया है। इसके अलावा मछुआ समुदाय के लोगों को मकान, गम्भीर बीमारी में इलाज की व्यवस्था भी की गयी है।
उन्होने कहा कि मत्स्य पालन करने वाले लोगों को जिले, प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर ले जाकर प्रशिक्षण दिलाया जायेंगा। बैठक में उप निदेशक मत्स्य बृजेश कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य डा. पुष्पारानी तिवारी, विजय मिश्रा, संदीप कुमार उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर