Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कला उत्सव 2023 जनपद स्तरीय कला प्रदर्शनी का समापन

माता बच्चों की पहली शिक्षिका होती है और आप उन बच्चों की बुनियाद बनाएंगे- प्रियंका निरंजन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कला उत्सव 2023 प्रस्फुटन जनपद स्तरीय कला प्रदर्शनी के समापन पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलन कर प्रस्फुटन कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डायट प्रांगण में शिक्षकों एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वारा निपुण लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला और शिक्षा आदि से सम्बंधित विषयों का भित्ति चित्रण एवम् रंगोली के माध्यम से कला उत्सव वातावरण का सौन्दर्य से परिपूर्ण परिवेश का सृजन किया गया। कला उत्सव 2023 के अंर्तगत चित्रकला, लोक कला, शिल्प, गीत-संगीत, पारंपरिक नृत्य व विविध कलाओं संगम है। प्रस्फुटन जनपद स्तरीय कला प्रदर्शनी की भव्यता देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि माता बच्चों की पहली शिक्षिका होती है और आप उन बच्चों की बुनियाद बनाएंगे।
कला उत्सव की मनमोहक छवि व सौंदर्यता को देखकर बड़े ही हर्ष का अनुभव करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डी  एस  यादव ने कहा कि कला उत्सव एक बार में ही समाप्त हो जाने वाला कार्यक्रम नहीं है,जबकि यह कलात्मक अनुभव पहचानने एवं अभ्यास करने का प्रथम चरण है। यह निरंतर सीखने योग्य है।  कला उत्सव के आयोजक व संरक्षक डायट प्राचार्य जितेंद्र गोंड ने बताया कि कला उत्सव एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य  विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उन्हे उजागर व पोषित करना और शिक्षा के कला को बढ़ावा देना है।

कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले कला अनुदेशकों एवम् शिक्षको में शशि वरुण, नाजिया परवीन,  मंजू, प्रीति भारती, रमेश विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश चौधरी, रवीश कुमार मिश्र, अमित कुमार सिंह, राजपति, मारुत नंदन, चंद्रशेखर, श्रुति त्रिपाठी, संध्या त्रिपाठी, सुरभि ओझा, अनिल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।