Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लखनऊ: पुलिस के मनमानी पर हाईकोर्ट का पॉवर ब्रेक, डीजीपी को जारी करना पडा निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ:  डीजीपी डीएस चौहान ने मातहतों को निर्देश दिया है कि बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के किसी आवेदक के पासपोर्ट आवेदन पत्र को निरस्त करने की संस्तुति न की जाए। इस बाबत हाल ही में जारी हाईकोर्ट के आदेश और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लिया जाए। पासपोर्ट आवेदन पत्रों का सत्यापन करने के दौरान इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। सत्यापन के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। आवेदक के संबंध में थाने के रिकॉर्ड में उपलब्ध समस्त सूचनाओं के आधार पर ही संस्तुति की जाए।

दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजमगढ़ निवासी बासु यादव ने स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट पर पासपोर्ट जारी नहीं करने की संस्तुति के विरोध में याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर 2022 को पासपाेर्ट सत्यापन को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए। स्थानीय पुलिस ने बासु यादव के खिलाफ दर्ज दो असंज्ञेय अपराध की वजह से पासपोर्ट जारी नहीं करने की संस्तुति की थी। जबकि दोनों मामलों की जांच नहीं हो रही थी। हाईकोर्ट ने माना कि इस आधार पर पासपोर्ट आवेदन निरस्त करने की संस्तुति नहीं की जा सकती है। साथ ही, डीजीपी को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने का भी आदेश दिया था।