अमेठी: ट्रेनी विमान डायमंड-40 दुर्घटनाग्रस्त: पायलट व एक प्रशिक्षु पायलट की मौत

कबीर बस्ती न्यूज।

अमेठी: फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का एक ट्रेनी विमान डायमंड-40 शनिवार अपराह्न मध्य प्रदेश के बालाघाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में संस्थान के एक पायलट व एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का ट्रेनी विमान डायमंड-40 करीब एक सप्ताह पूर्व महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित संस्थान की दूसरी शाखा विरसी एयरपोर्ट गया था। विमान लेकर संस्थान के पायलट कैप्टन मोहित ठाकुर (निवासी चंबा हिमांचल प्रदेश) और प्रशिक्षु पायलट वी माहेश्वरी (निवासी कच्छ गुजरात) गए थे। शनिवार को दोनों सामान्य प्रशिक्षण उड़ान पर थे। उनका विमान अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनपुर के जंगल व पहाड़ियों के पास पहुंचा था कि अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  विमान दुर्घटना में पायलट व ट्रेनी पायलट दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
संस्थान के मीडिया प्रभारी आरके द्विवेदी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। द्विवेदी ने बताया कि संस्थान का एक जांच दल रविवार को बालाघाट जाएगा। जांच दल में शामिल एक्सपर्ट दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर