Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कुशीनगर: अधिशासी अभियंता सहित तीन के खिलाफ मुकदमा

कबीर बस्ती न्यूज।

कुशीनगर: कुशीनगर जनपद में शनिवार की सुबह से उत्पन्न हुई बिजली समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। कुशीनगर ट्रांसमिशन केंद्र के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार सिंह और जय नारायण यादव (टेक्निकल ग्रेड 2) ट्रांसमिशन के खिलाफ कसया थाना में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

डीएम ने चेतावनी दी है कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों– कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया। इसके अलावा अहिरौली बाजार के सब स्टेशन ऑपरेटर सुधीर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।