Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विश्व टीबी दिवस संगोष्ठी में पोषण पोटली का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । दो सप्ताह से अधिक खांसी हो,बलगम आ रहा हो, वजन घट रहा हो, बलगम के साथ खून आ रहा हो, सीने में दर्द महसूस हो, अकारण पसीना हो रहा हो यह टीबी के लक्षण है। इसे हल्के में न लें और स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच अवश्य कराएं।

उक्त बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया के अधीक्षक डा बृजेश कुमार शुक्ल ने कही। वह आज विश्व टीबी दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं पोषण योजना के तहत मरीज को पोषण पोटली देते हुए सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप जागरूक होंगे और समय से जांच ईलाज करायेंगे तो मरीज जल्द स्वस्थ हो जाएगा।

वहीं चिकित्साधिकारी क्षय रोग डा अभय कुमार सिंह ने कहा कि टीबी रोग के ईलाज में अब पंचायत प्रतिनिधि भी अपनी भूमिका निभाएंगे। किसी पंचायत में यदि कोई टीबी रोगी हो तो पंचायत प्रतिनिधि उसका निक्षय मित्र बनकर उसके पोषण की जिम्मेदारी उठा सकते हैं।

वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल  श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष निक्षय दिवस का थीम है हां हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं। इसी थीम के साथ हमसब मिलकर कार्य करें तो निश्चय ही टीबी को मात दे सकतें है। मामूली खांसी को नजर अंदाज  न करें और समय से जांच करवा लें इस प्रकार टीबी को मात दे सकते हैं।

संगोष्ठी के बाद अधीक्षक एवं चिकित्साधिकारी क्षय रोग द्वारा गोद लिए गए मरीज को निक्षय पोषण पोटली वितरित किया गया।

इस दौरान बीपीएम कृष्ण मोहन सिंह, एसटीएलएस दुर्गेश कुमार उपाध्याय,डा सुजीत कुमार कुशवाहा, नीतू सिंह, सीबीनाट एलटी सचेत कुमार यादव, जनमेजय उपाध्याय, रंजीत कुमार, रवि सोनकर, कल्पना मौर्या, शैलेन्द्री श्रीवास्तव, नीलिमा मिश्रा, पुन्नीलाल, शिवधारी वर्मा, मालती पाण्डेय, कुसुम सिंह, शशि सिंह, कंचन राव, गीता शुक्ला, रिंकी सिंह, संध्या, विनय सहित अन्य लोग  उपस्थित रहे।

वहीं श्रीमती सावित्री सिंह स्मारक इण्टरमीडिएट कॉलेज भदावल हर्रैया में आज छात्र/छात्राओं को एसटीएस एसटीएलएस ने टीबी रोग के लक्षण, जांच, ईलाज एवं निक्षय पोषण योजना की जानकारी देते हुए जागरूक किया।