Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने फीता काटकर किया कोचिंग सेण्टर का शुभारंभ

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत हर्रैया में कोचिंग सेण्टर का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने फीता काटकर किया। उन्होने बताया कि दूरदराज क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक बच्चों को आने-जाने में होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर तहसील स्तर पर योजना संचालन की पहल की गई है। उन्होने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी के संबंध में सुझाव दिया तथा उत्तम विद्यार्थी के गुणों की चर्चा की।
मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कंपटीशन की तैयारी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों यथा अनुशासन, समय प्रबंधन, अपना मूल्यांकन पर विशेष सुझाव दिया। समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण पाठ्य सामग्री, डिजिटल कक्षाएं व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रधानाचार्य नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया से संपर्क कर सकतें है। उन्होने बताया कि नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया में 85 छात्रों ने नीट और जेईई के लिए पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, प्रबंधक व प्रधानाचार्य नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया तथा छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।