कानपुर: आईआईटी की पीएचडी छात्रा से लाखों की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

कबीर बस्ती न्यूज।

कानपुर: मुंबई पुलिस का सिपाही बनकर शातिर ने आईआईटी की पीएचडी छात्रा के खाते से लाखों की रकम पार कर दी। मामले की जानकारी पर पीडि़ता ने  कल्याणपुर थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट कराई है। मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम कलमस्सरी निवासी संजना पौल आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रही है। उनका बचत खाता कालामेस्सरी ब्रांच की फेडरल बैंक में है। शनिवार शाम खुद को मुंबई पुलिस का सिपाही बताने वाले युवक ने संजना को फोन किया। उसने वेरिफिकेशन के नाम पर उनके खाते की जानकारी हासिल कर ली। थोड़ी देर में उनके खाते से दो बार में 569738 रुपए पार हो गए।

कॉलोनी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
एक दूसरे मामले मे कांशीराम आवास योजना में कॉलोनी दिलाने के नाम पर ऑर्डिनेंस कर्मी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर चार लोगों से लाखों की ठगी कर ली। मामले की जानकारी पर पीड़ित पक्ष में पनकी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज के ज्योरा निवासी मूलचंद वर्मा की कुछ दिनों पहले पनकी शाहपुर के ऑडिनेंस फैक्ट्री कर्मी निखिल गौतम से मुलाकात हुई थी। निखिल और उनके बहनोई ने मात्र 80 हजार में पनकी के शताब्दी नगर में कांशीराम कॉलोनी दिलाने का झांसा दे दिया। इस पर पांच लोगों ने उसे चार लाख की रकम थमा दी। कुछ दिन बाद साथियों ने उन्हें कॉलोनी के फर्जी आवंटन पत्र भी थमा दिए। पनकी एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर