ब्यूटी पार्लर के लिए निकली विवाहिता पहुंची प्रेमी के पास, थाने मे पहुंचा मामला

कबीर बस्ती न्यूज।

अलीगढ़ : विवाहिता ब्यूटी पार्लर में जाने की कहकर प्रेमी के पास पहुंच गई और वहीं पर साथ रहने लगी। पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा, तो दबाव में महिला थाने पहुंची। पति को छोड़कर महिला प्रेमी के साथ रहने को अड़ गई। पुलिस ने प्रेमी को छोड़ दिया और महिला को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।

अलीगढ़ के विजयगढ़ में 25 फरवरी को घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई एक युवती पुलिस का दबाव बढ़ने पर प्रेमी के साथ सोमवार की शाम थाने पहुंच गई। हालांकि उसने पति के घर लौटने के बजाय प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पकड़ ली, जिसके बाद पुलिस ने उसे मायके वालों के सुपुर्द कर दिया और उसके प्रेमी को छोड़ दिया।

युवती की 12 वर्ष पहले शादी हुई थी। ससुराल में कुछ अनबन होने पर वह अपने मायके आ गई थी। कुछ दिन बाद जेठ व पति उसे बुलाने पहुंचे तो मायके वालों के काफी समझाने पर वह ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। ससुराल जाने से पहले खरीदारी करने के लिए 25 फरवरी को वह अपने भाई के साथ विजयगढ़ कस्बे के बाजार गई। वहां से कपड़े लेने के बाद ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर रुकने के लिए कहा और अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर चली गई।
भाई ने काफी इंतजार किया लेकिन बहन के न लौटने पर घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद अपने प्रेमी के साथ खुर्जा चली गई। वहां दोनों साथ रहने लगे। उधर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने प्रेमी के एक रिश्तेदार को दबोच लिया। इस पर सोमवार की शाम प्रेमी के साथ युवती थाने पहुंच गई।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर