माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया

कबीर बस्ती न्यूज।

मेरठ: माफिया अतीक के मामले से मेरठ निवासी उसके बहनोई डॉक्टर अखलाक का परिवार भी अछूता नहीं रहा। अखलाक को पहला झटका तब लगा था जब उमेश पाल हत्याकांड के मामले में नाम आने के बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही कुछ दिन पहले उसकी पत्नी आयशा नूरी को भी हत्याकांड में आरोपी बना दिया गया था। वहीं अखलाक फिलहाल जेल में है और उसकी पत्नी फरार चल रही है। इन सबके बीच अखलाक और उसके परिवार को दूसरा बड़ा झटका माफिया अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर से लगा है। क्योंकि कुछ माह बाद ही असद और अखलाक की बेटी का निकाह होना था। दोनों का रिश्ता भी तय हो चुका था। बुधवार को झांसी में प्रयागराज और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया। असद के एनकाउंटर से जितना अतीक का परिवार प्रभावित है उतना ही अखलाक का परिवार भी।

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड से पहले ही दोनों परिवारों ने रिश्ता तय कर दिया था। इसके बाद उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। ऐसे में अखलाक और अतीक के परिवार के बीच यह बातचीत चल रही थी कि जैसे ही उमेश पाल हत्याकांड का मामला शांत होगा, तभी दोनों का निकाह करा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। क्योंकि उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद इतना सुर्खियों में आ चुका था कि उस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित था।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर