ब्रेकिंग न्यूज़
सीएमओ का आदेश नोडल अधिकारी डा0 एस0बी0सिंह के ठेंगे पर अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार

फेलोशिप कोर्स कर एमडी फिजीशियन बन बैठा चमत्कारी चिकित्सक करता है न्यूरो का इलाज

इन्ही क्रियाकलापों के चलते प्रशासन ने हास्पिटल को कर दिया था सील

चिकित्सक डा0 प्रमोद कुमार को एमडी फिजीशियन लिखने का कत्तई अधिकार नही , जांच कराकर की जायेगी कडी कार्रवाई: एडी हेल्थ

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। शहर के बैरियहवां मे स्थित डीआरएमएस हास्पिटल का एक करामाती व चमत्कारी एमबीबीएस चिकित्सक डा0 प्रमोद कुमार फेलोशिप कोर्स के बल पर एमडी फिजीशियन बन बैठा है। अब यह चिकित्सक न्यूरो के गंभीर रोगों का इलाज व आपरेशन करने का दावा कर रहा है। इतना ही नही यह चिकित्सक प्रतिबन्धित मशीनों से न्यूरो के विभिन्न प्रकार की जांच करने का बाकायदे बोर्ड लगा रखा है और विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी कर मरीजों के साथ धोखा करने से बाज नही आ रहा है। इस चिकित्सक के इस कृत्य से स्वास्थ्य महकमा भी हैरान व परेशान है। जबकि डा0 प्रमोद कुमार का मेडिकल कौंसिल यूपी मे पंजीकरण एमबीबीएस डिग्री की है।

बताते चलें कि उपरोक्त हास्पिटल के चिकित्सक डा0 प्रमोद कुमार के द्वारा आम जन मे प्रचार हेतु बाकायेदे हैण्डबिल, बम्पलेट के माध्यम से लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अन्जान मरीज इस डाक्टर के धोखे मे पडकर जहां अवैध धन उगाही का शिकार हो रहे हैं वहीं उनका जीवन संकट मे पड रहा है। यदि जिला प्रशासन इस डाक्टर के आपराधिक रवैये से नही चेता तो आने वाले समय मे निर्दोष मरीजों को अपने जान से हाथ धोना पडेगा। इस हास्पिटल के चिकित्सक डा0 प्रमोद कुमार के इन्ही क्रियाकलापों के चलते प्रशासन ने हास्पिटल को सील कर दिया था और डा0 प्रमोद कुमार के लिखित माफी मांगने पर कि न्यूरो से सम्बन्धित किसी प्रकार का इलाज व जांच भविष्य मे नही किया जायेगा। इन्ही शर्तों के आधर पर एक सप्ताह बाद अस्पताल का ताला खुला था। लेकिन बैतलवा आज फिर उसी डाल पर है। डाक्टर के इस आपराधिक मनमानी से स्वास्थ्य विभाग खुद सकते मे है।

इस सम्बन्ध मे पूछने पर एडी हेल्थ बस्ती मण्डल डा0 नीरज कुमार पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सक डा0 प्रमोद कुमार को एमडी फिजीशियन लिखने का कत्तई अधिकार नही है और न ही वे न्यूरो का इलाज करने के लिए अधिकृत हैं। यदि उनके द्वारा ऐसा कृत्य किया जा रहा है तो जांच कराकर कडी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण अति गंभीर है कार्रवाई के लिए सीएमओ बस्ती को निर्देश दिया जा रहा है।