चाय बनाते समय तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर, दो सगे भाई घायल

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: माल कस्बे के आउमामऊ गांव में सोमवार शाम एक मकान में गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। मकान भी भरभराकर जमींदोज हो गया। मलबे में दबकर व आग में झुलसकर दो सगे भाई घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। ट्रामा में दोनों का इलाज जारी है। उनके माता-पिता को मामूली चोटें आई हैं।

गांव में शिव कुमार सिंह परिवार समेत जय मां चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज के पास स्थित बाग में मकान में रहते हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। हादसा देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एक एक कर सभी को बाहर निकाला। हादसे में शिव कुमार के बेटे इंद्रेश सिंह व राकेश कुमार सिंह जख्मी हो गए। शिवकुमार व उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीघ्राकेश व इंद्रेश को ट्रामा में भर्ती कराया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जांच में सिलिंडर फटने से हादसा होने की पुष्टि हुई है। मकान भी कमजोर था। सिलिंडर फटने से दोनों युवक झुलसे और ऊपर से मलबा गिरने से चोटिल हो गए। इलाज जारी है। दोनों के हाथ पैर के साथ शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोट आई हैं। परिजनों ने बताया कि चाय बनाते समय सिलिंडर फटा था। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने धमाके की आवाज नहीं सुनी। मकान ढहने की आवाज सुनाई दी थी। हालांकि अधिकतर लोगों का कहना था कि धमाका बहुत तेज हुआ था। जिससे दहशत फैल गई।
विस्फोटक की पुष्टि नहीं, फोरेंसिक की मुहर
पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटना स्थल की जांच कराई। फोरेंसिक टीम ने पुलिस को जानकारी दी कि घटनास्थल पर किसी भी तरह के विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने जो सिलिंडर फटने की बात बताई है वही सही है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर