पूर्व कैविनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किया सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरेंगी नेहा वर्मा  

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने मालवीय रोड पर गंगा प्रसाद विद्यालय वैरियहवा के निकट समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कहा कि नगर पालिका के समग्र विकास के लिये सपा की जीत आवश्यक है।  अंकुर वर्मा संघर्षशील युवा नेता है और उनकी पत्नी नेहा वर्मा निश्चित रूप से मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।
सपा विधायक कविंद्र चौधरी, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने  कहा कि नगर पालिका में नेहा वर्मा की जीत से विकास के नये द्वार खुेलेंगे। अध्यक्षता करते हुये वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि अंकुर वर्मा ने जनहित के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष किया है। मतदाता निश्चित रूप से उनकी भावना को समझते हुये उनकी पत्नी नेहा वर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष के दायित्व का अवसर देंगे।
सपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा वर्मा और अंकुर वर्मा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये चुनाव में जीत के लिये सहयोग मांगा। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से गुलाब सोनकर, रामरतन पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, डा. अश्विनी कुमार, डा. दिलीप श्रीवास्तव, डा. पी.के. श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनवर जमाल, गीता भारती,  हाफिज इलियास, विजय यादव, रघुनन्दन राम साहू, अखिलेश यादव, विपिन त्रिपाठी, सर्वेश यादव, राशिद खान, रहमत अली, अजीत सिंह, अनिल निषाद के साथ ही समाज के सभी वर्गो के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर