Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

10 न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में तत्कालिक संशोधन करते हुये 10 न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें उच्चतर न्यायिक सेवा संवर्ग से एक और उत्तरप्रदेश न्यायिक सेवा संवर्ग में 9 अधिकारी शामिल हैं। उच्च न्यायालय ने न्यायाधीश मीनू शर्मा का आदेश अंतिम रूप से जारी नही किया है। इस जनपद में अब 13 न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिससे अपर जिला जज स्तर के 3 व सिविलजज अवर खण्ड के 10 अधिकारी हैं। साथ ही न्यायिक अधिकारियों के स्थानीय क्षेत्राधिकार में भी परिवर्तन किया गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद की ओर से जारी आदेश के अनुसार अपर जिला जज कोर्ट नम्बर 1 सुनील कुमार श्रीवास्तव को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है। हाथरस की अपर जिला जज जेबा मजीद को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट नियुक्त किया गया है। इस न्यायालय में तैनात न्यायाधीश अवीनाश चन्द्र मिश्र अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। वाराणसी के अपर जिलाजज प्रमोद कुमार गिरि व बलिया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार को बस्ती में तैनात किया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीन बस्ती शोभा भाटी का तबादला बिजनौर के लिए हो गया है। जेएम प्रथम विनोद कुमार अब सिविल जज जूनियर डिवीजन बस्ती होंगे। लखनऊ से आ रहीं सोनाली मिश्र जेएम प्रथम होंगी, एटा में तैनात प्रगति सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन खलीलाबाद होंगी। एटा के सिद्धार्थ बरगोटी, पंकज कुमार की जगह जेएम द्रितीय होगें। पंकज कुमार का स्थानांतरण बदायूं के लिए हो गया है। लखनऊ से आ रहे अभिनव देवेश शुक्ला फास्ट ट्रैक कोर्ट वित आयोग के पीठासीन अधिकारी होंगे। हाथरस से बस्ती के लिए स्थानान्तरित किये गौरव दीप सिंह फास्ट ट्रैक कोर्ट में महिलाओं से संबंधित मुकदमों की सुनवाई करेंगे। लारा वाराणसी के रजिस्ट्रार सरफराज अहमद, बदायूं की आराधना सिंह, फरूखाबाद के अखिल कुमार मेरठ से अमरदीप फरूखाबाद की जागृति सिंह, को बस्ती में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन नियुक्त किया गया है।