बांदा: मां की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर दे दी जान

मां ने किशोरी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और दोनों की किया था पिटाई

कबीर बस्ती न्यूज।

बांदा:  जिले में मां की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि मां ने उसे गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और दोनों को पीट दिया। शोरगुल होने पर पड़ोसी भी आ गए। युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार की रात घर के कमरे में प्लास्टिक की डोरी से फंदा लगा लिया। रात में पिता अतर्रा से लौटा तो उसे जानकारी हुई। पिता ने बताया कि वह बटाई पर खेत लेकर किसानी करता है। शनिवार को मवेशियों के लिए भूसा लेने अतर्रा गया था। घर में पत्नी और पांच पुत्रियां थीं। तीसरे नंबर की बेटी घर के अंदर कमरे में गांव के ही गैर बिरादरी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। मां ने उन्हें देख लिया और दोनों को पकड़कर थप्पड़ मार दिए। शोरगुल होने पर पड़ोसी भी आ गए। युवक मौका देखकर भाग निकला। पड़ोसियों ने किशोरी को डांटा फटकारा और पिता से शिकायत करने की बात कही। किशोरी ने आत्मग्लानि के चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। पिता की सूचना पर पुलिस ने किशोरी का पोस्टमार्टम कराया । कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने कहा कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर