प्रयागराज: बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत

कबीर बस्ती न्यूज।

प्रयागराज: क्षेत्र के परानीपुर में सोमवार शाम को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार मजदूर झुलस गए। आननफानन ईंट भट्टा संचालक चारों झुलसे मजदूरों को सीएचसी रामनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज चल रहा था। हालांकि हालत बिगड़ने पर दोनों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे से कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच मृतकों के परिजनों को सहायता देने का आश्वासन दिया है।

परानीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान संतोष सिंह का गांव के ही बिसेनपुर कस्बे में ईंट भट्ठा है। वहां पर दर्जनों मजदूर मध्यप्रदेश से काम करने के लिए महीने भर पहले आए हुए थे। सोमवार शाम को बारिश के दौरान ईंट भट्ठे के पास बिजली गिरी तो काम कर रहे चार मजदूर चपेट में आ गए। बिजली की चपेट में आने से चारों झुलस गए। आननफानन ईंट-भट्ठा संचालक संतोष सिंह ने चारों मजदूरों की सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में मध्यप्रदेश के सूरज (30) पुत्र संतोष और लाकेश्वरी देवी (28) पत्नी बसावल शामिल हैं। वहीं बसावल (32) पुत्र रामनिवास और दिनेश (32) पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह पटेल ने बताया झुलसे दोनों मजदूरों को यहां से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर तहसीलदार डॉ. विशाल शर्मा गांव पहुंच गए थे। एसडीएम मेजा अभिनव कन्नौजिया ने बताया कि मृतक के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

बिजली गिरने से युवक की मौत

क्षेत्र में सोमवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव के बाद बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। ममोली गांव निवासी कालूराम (45) सोमवार शाम खेत में काम कर रहे थे। तभी तेज आवाज से साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर आसपास के लोगों ने घर व पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मौत की खबर पाकर पत्नी सुनीता व बेटे नीरज पटेल, करण पटेल, बाबू पटेल का रो रोकर बुरा हाल है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर