Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने किया वादाः जीते तो करेंगे पालिका क्षेत्र का समग्र विकास

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। नगर पालिका परिषद चुनाव के लिये प्रत्याशियों प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अंकुर वर्मा की पत्नी नेहा वर्मा ने महरीखांवा, सिविल लाइन्स, प्रहलाद कालोनी, खौरहवा के साथ ही अनेक क्षेत्रों में समर्थक महिलाओं की टोली के साथ घर-घर जाकर सपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। नेहा वर्मा ने कहा कि अवसर मिला तो नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जायेगा। कहा कि भाजपा के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में मतदाताआंें की भावनाओं के साथ छल किया गया।
सम्पर्क के दौरान सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के साथ सपा नेत्री इन्द्रावती, बबिता, पारूल, अमृता, विनय, मंजुल, ज्योति के साथ ही अनेक समर्थक शामिल रहे। वे मतदाताओं से सपा के चुनाव निशान साईकिल पर मुहर लगाने का अनुरोध कर रहे थे। जबकि दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर    विधायक  महेन्द्रनाथ यादव ओर नेहा वर्मा के पति अंकुर वर्मा के साथ ही  सपा के रघुनन्दन राम साहू , छोटे सिंह, इकबाल अहमद, चन्द्रिका यादव, सद्दू, हारिश , आशुतोष, यूनुस आलम, भोला पाण्डेय, सलमान, दुर्गेश त्रिपाठी, सत्येन्द्र मिश्रा, विकास, आदर्श, राजेश, अर्जुन के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में सम्पर्क कर मतदान का आग्रह किया। कहा मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो नगर पालिका क्षेत्र के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जायेगा।