आगरा: आठ वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदे ने की हैवानियत, आरोपी दो घंटे में गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज।

आगरा:  थाना न्यू आगरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आठ वर्षीय बच्ची के साथ के घटना को एक दरिंदे ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया जिसे बच्ची के पिता के सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया। पीड़ित परिवार स्कूल परिसर में बने क्वार्टर में रहता है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इससे आरोपी ने घर में घुसकर को अंजाम दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना शुक्रवार शाम 7:30 बजे की है। मूलरूप से नेपाल के रहने वाले बच्ची के पिता 15 साल से आगरा में रह रहे हैं। न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में चौकीदारी करते हैं। परिसर में ही बने एक क्वार्टर में परिवार सहित रहते हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शाम को पत्नी और बड़ी बेटी बाजार गई थीं। घर में 8 साल की बेटी सो रही थी। तभी इलाके का मोहम्मद अली अब्बास आया। उस समय वह गेट पर बैठे थे। आरोपी अब्बास ने स्कूल परिसर में लगे पेड़ के पत्ते तोड़ने के लिए कहा। मगर, उन्होंने मना कर दिया।

इसके बाद वह स्कूल के गेट के पास बने एक कमरे में चाय बनाने चले गए। स्कूल में प्रवेश गेट की कुंडी बाहर से लगा दी। आधे घंटे बाद घर में आए तो बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्हें शक था कि मोहम्मद अली ने ही हरकत की है। पुलिस को उसका हुलिया बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की। उसे घर के पास से पकड़ लिया।

एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। उसका लेडी लाॅयल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पिता ने आरोपी का हुलिया बताया था। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे देखे गए, जिसमें पता चला कि आरोपी बच्ची के पिता के स्कूल के गेट से बाहर निकलते ही कुंडी खोल कर अंदर घुस गया था। उसकी फोटो भी बच्ची को दिखाई गई तो उसने पहचान कर ली।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर