Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

धर्मनगरी में दरिंदगी: नाव पर किशोरी से पांच आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज।

चित्रकूट: प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी स्थानीय नाव चलाने वाले युवक हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमी को भी दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है।
घटना जिले की सीमा से सटे नयागांव चित्रकूट मध्यप्रदेश थाना अंतर्गत भरतघाट की मंदाकिनी नदी में नाव पर हुई। बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव (21) के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी।
देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और धीरे-धीरे दो नाव और इनके पास आ गईं। चित्रकूट मप्र थाना सर्किल के सीओ आशीष जैन ने बताया कि नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। उसे देख अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रात लगभग तीन बजे तक किशोरी के साथ हैवानियत की गई। इसके बाद नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देकर भगा दिया। दोनों थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी।

तत्काल पुलिस टीम एक्शन में आई और चार घंटे के अंदर आरोपी संतोष कुशवाहा (20) के अलावा विनोद निषाद (23), चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी (18), कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद (23), मोहित निषाद (23) को दबोच लिया गया। शनिवार को किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे।