प्रशिक्षण प्राप्त कर उद्यमी बने युवक, युवतियां- नेहा वर्मा

गेट सेट ग्लोका उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । गृह कार्य के साथ ही युवा, महिलायें सिलाई, कटाई, सौन्दर्य के क्षेत्र में व्यूटी पार्लर, खिलौना निर्माण आदि की उद्यम विकसित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती है। प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर वे अन्य लोगों के लिये प्रेरणा बन सकती है। यह विचार नगर पालिका की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने ब्लाक रोड़ रौता चौराहे के निकट ‘गेट सेट ग्लो’ पार्लर एवं प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किया।
सपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि आधी दुनियां को स्वयं विकसित होना होगा। कहा कि ‘गेट सेट ग्लो’ से प्रशिक्षण लेकर युवा और महिलायंे अपना जीवन संवारने की दिशा में पहल कर आगे बढ सकते हैं। वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर लोगों के लिये मिशाल कायम करें।
‘गेट सेट ग्लो’ की संचालिका प्रमिला श्रीवास्तव ने उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के तहत लोगों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से मंजू श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव, राम सनेही यादव, डा. सुधाकर पाण्डेय, डा. प्रमोद शर्मा, रीतेश आनन्द, डा. एस.के. श्रीवास्तव, डा. अवनीश जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अजय चन्द्रा, विवेक श्रीवास्तव, अतुल शुक्ल के साथ ही विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर