रोटरी गर्वनर ने दिया पर्यावरण के साथ तालाबों के सौन्दर्यीकरण का सुझाव

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने समीक्षा में दिया कार्यों की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। रोटरी 3120 के गर्वनर अनिल अग्रवाल ने एक होटल में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की समीक्षा बैठक किया। क्लब  अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने रोटरी गर्वनर को क्लब द्वारा किये गये कार्यो की विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि रोटरी के संदेश से लोगों को जोड़ने के साथ ही हर स्तर पर सहयोग किया जा रहा है। डा. वर्मा ने बताया कि क्लब ने दो बच्चों को गोद लेकर उनके शिक्षा का पूरा जिम्मा लिया है। रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पौधरोपण, जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण  के साथ ही अनेक कार्यक्रम लगातार किये जा रहे हैं।
रोटरी गर्वनर अनिल अग्रवाल ने  क्लब के कार्यप्रणाली को सराहा तथा भविष्य में इससे बेहतर कार्य करने के लिए रोटेरियन्स को प्रेरणा दी। कहा कि रोटरी द्वारा निरन्तर जनहित के कार्य किये जा रहे हैं, अब तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोटरी का विस्तार हो रहा है जो शुभ संकेत है। कहा कि पौधरोपण और तालाबों के सौन्दर्यीकरण की दिशा में रोटरी को आगे आना चाहिये। सहायक मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन आशीष श्रीवास्तव ने रोटरी के गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
गर्वनर अनिल अग्रवाल ने इन्टेªक्ट क्लब बस्ती ग्रेटर के सुमीर गोयल, सचिन आहूजा, युवराज चौधरी, शौर्य गोयल, खुशी उपाध्याय, हर्षित श्रीवास्तव को चार्टर और प्रशस्ति पत्र देकर रचनात्मक कार्य करने का सुझाव दिया। समीक्षा बैठक में विकास चौधरी और ओम प्रकाश पाण्डेय को रोटरी की सदस्यता दी गई। रोटेरियन कविता अग्रवाल और रोटरी गर्वनर अनिल अग्रवाल को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।
समीक्षा बैठक में क्लब के चार्टर अध्यक्ष किशन कुमार गोयल, प्रतिभा गोयल, राजेश्वरी वर्मा, अशोक कुमार शुक्ला, अनमोल कुमार मोदी, धर्मेन्द्र चौरसिया, राम दयाल चौधरी, डा. आलोक रंजन वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, विनय मौर्य, शिव प्रकाश भारती, कमला देवी शुक्ला, ओम प्रकाश पाण्डेय आदि सदस्यों ने क्लब के गर्वनर को बताया कि क्लब लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर