Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

फोरलेन पर फुटबॉल बनी कार: युवक की मौत दो अन्य गंभीर रूप से घायल

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: जिले में फोरलेन पर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पुलिस चौकी खझौला के नरियांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब पौने तीन बजे कार अनियंत्रित होकर फुटबॉल की तरह चार बार उछलकर पलट गई। उसमें सवार 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी खझौला चंद्रप्रकाश यादव ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के बैरिहवा मोहल्ला निवासी जितेंद्र सिंह राजन (40) बुधवार की देर रात तीन अन्य लोगों के साथ कार से वाराणसी के लिए निकले थे। बस्ती-गोरखपुर लेन पर रात करीब पौने तीन बजे नरियांव पेट्रोल पंप के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर चार पर पलटने के बाद रुक गई।

अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में अचानक ब्रेक लगाने से ऐसा हुआ होगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को कार से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले जितेंद्र सिंह राजन ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल आवास विकास कॉलोनी निवासी अमर पांडेय (24), अभिषेक सोनी (18) पता अज्ञात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूछताछ में कार सवार चौथे युवक का नाम अंकित पांडेय बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि घटना के बाद वह मौके से चला गया था। इधर, राजन सिंह की मौत की सूचना से परिवार में मातम पसर गया।