विवेकशील त्रिपाठी को मिला बस्ती जिला कारागार का कमान

12 जेलों में तैनात अधिकारियों को शासन ने कर दिया इधर से उधर 

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: शासन ने प्रदेश की 12 जेलों में तैनात अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इनमें छह जेलों के कारागार अधीक्षक और छह जेलों के कारापाल शामिल हैं। विशेष सचिव राजेश राय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक संतकबीरनगर जेल में तैनात कारागार अधीक्षक गोविंद राम वर्मा को हमीरपुर जेल भेजा गया है। इसी तरह कारागार अधीक्षकों में बृजेश सिंह को गाजियाबाद से लखनऊ, बालकृष्ण मिश्रा को बलरामपुर से संतकबीरनगर, विवेकशील त्रिपाठी को हमीरपुर से बस्ती, प्रेमसागर शुक्ला को उरई से देवरिया और प्रमोद कुमार सिंह को अलीगढ़ से गोण्डा भेजा गया है।

वहीं कारापालों के तबादलों में जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में तैनात कारापाल संतोष कुमार वर्मा को चित्रकूट भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि संतोष कुमार वर्मा लंबे वक्त से कारागार मुख्यालय में जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार देख रहे थे। इसी तरह कारापाल सुरेश कुमार को सोनभद्र से कासगंज, प्रदीप कुमार को कन्नौज से उरई, रतन कुमार को बस्ती से बरेली, कृष्ण पाल चंदौला को लखनऊ से हमीरपुर और शैलेष कुमार सिंह सोनकर को फतेहगढ़ से हमीरपुर भेजा गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर