Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पुरानी पेन्शन बहाली की मांग को लेकर निकले मशाल जुलूस

मशाल जुलूस में शामिल हुये कर्मचारियों के बच्चे
हाथों में तख्तियां लिये मांगा हकः प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। पुरानी पेन्शन योजना बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर रविवार को राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद  के दिशा निर्देश पर जनपद के कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों छोटे-छोटे बच्चों ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर हाथों में मोदी-योगी न्याय करो, पुरानी पेंशन बहाल करो की तख्थियां लेकर नलकूप कालोनी के प्रागंण से जिलाधिकारी कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी के माध्यम से  प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
मशाल जुलूस में केन्द्रीय कर्मचारियों के अलावा विभिन्न विभागों केि सैकड़ों राज्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और सरकार को चेतावनी दिया कि अभी समय है पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया जाये अन्यथा इसका दूरगामी परिणाम भुगतना पड़ेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामअधार पाल, जिलमंत्री तौलू प्रसाद ने कर्मचारियों का आवाहन किया कि वर्ष 2023 कर्मचारियों, शिक्षकों के लिए आन्दोलन वर्ष है, लोकसभा चुनाव के पूर्व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को हरहाल में बहाल करना होगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों एक जुट होकर होने वाले निर्णायक आन्दोलन के लिए तैयार रहें।
इसी क्रम में रेलवे इम्पलाईज एसोसिएसन के भागीरथी प्रजापति, कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र, सिंचाई संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्र,  प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, चन्द्रिका सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय आर्य, ग्रामविकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अमरनाथ गौतम, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरूणेष पाल, विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री ओमप्रकाश, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के ई. राजेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत कर्मचारी संघ    अध्यक्ष राम शकल यादव आदि ने कहा कि कर्मचारियों के समक्ष जीवन मरण का प्रश्न है। सरकार को पुरानी पेंशन देना ही होगा।

मशाल जुलूस में जितेन्द्र अरोडा, विमल आनन्द, कौशल कुमार, शिवमंगल पाण्डेय, शिव प्रकाश सिंह, दुर्गेश यादव, बजरंगी, फिरोज खां, संजय यादव, अरूण कुमार, बलराम यादव, गोरखनाथ, पेशकार, मंशाराम, गौरीशंकर, रामस्वारथ चौधरी, सोनल श्रीवास्तव, अंजू सिंह, बुधई प्रसाद, रणंजय सिंह, नीरज कुमार, रवि गुप्ता, उमेश चन्द्र वर्मा, सुधीर सिंह, शीतल गुप्ता, रविन्द्र सिंह, सुधांशु पाण्डेय, मो. फैजान, गिरजेश श्रीवास्तव, मनीष चन्द्र, राजेश कुमार, रामचरन के साथ, सुभाष मिश्र सहित अनेक लोग शामिल रहे।