शारदा नदी में नहाते वक्त डूब गईं तीन नाबालिग लड़कियां, परिवारों में कोहराम

कबीर बस्ती न्यूज।

लखीमपुर खीरी: भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया भूड़ में शारदा नदी में डूबीं तीन नाबालिग लड़कियों में से लापता करिश्मा का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। शारदा नदी के किनारे खेतों में परिजन को खाना देने के बाद तीन किशोरियां नहाते वक्त नदी में डूब गईं थी। दो किशोरियों के शव रविवार को ही बरामद हो गए थे। तीसरा शव 20 घंटे बाद मिल सका।

रविवार को भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया भूड़ गांव में दोपहर करीब 12:30 बजे शारदा नदी में तीन लड़कियां डूब गईं थीं। इनमें रामनारायण की 17 वर्षीय पुत्री चंपा और राजेश की 15 वर्षीय पुत्री फूलमती के शव रविवार को ही बरामद हो गए थे, लेकिन दिनेश की 16 वर्षीय पुत्री करिश्मा का पता नहीं चल सका था। अधिकारियों की मौजूदगी में देर शाम अंधेरा होने तक पांच गोताखोरों ने उसकी तलाश की लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिली। सोमवार सुबह फिर से करिश्मा को ढूंढ़ने का प्रयास शुरू हुआ। सुबह करीब दस बजे उसका शव नदी के किनारे से सौ मीटर अंदर गहरे पानी में मिला। गोताखोरों के साथ ग्रामीण भी नदी में तलाश कर रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि करिश्मा के कपड़ों में बालू भरने के कारण शव तलहटी में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर दूसरे दिन भी बंशीनगर गांव में मातम पसरा रहा। तीनों किशोरियों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

निघासन थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी राजेश की 16 वर्षीय पुत्री फूलमती अपने मामा बंशीनगर निवासी दिनेश के घर आई थी। वह अपनी ममेरी बहन करिश्मा के साथ नदी किनारे खेत पर परिजनों को खाना देने गई थी। खाना देने के बाद किशोरियों संग नहाने चलीं गईं थीं। इसी दौरान तीनों डूब गईं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर