न्यू आदर्श हास्पिटल द्वारा भव्य भण्डारे का आयोजन, सैकडों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

निःस्वार्थ सेवा के सर्वोत्तम उदाहरण है बजरंगबलीदयाराम चौधरी
ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को भण्डारों की धूम

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती ।  ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को स्थान-स्थान पर श्री हनुमान जी की विधि विधान से आराधना कर भण्डारों का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दयाराम चौधरी ने रंजीत चौराहे पर न्यू आदर्श हास्पिटल द्वारा आयोजित ऋषि मुनि लाइब्रेरी के निकट आयोजित भव्य भण्डारे में हिस्सा लिया। कहा कि बजरंग बली सेवा का संदेश देते हैं। उन्होने निःस्वार्थ भाव से श्रीराम और माता सीता की सेवा किया और वे अष्ट सिद्ध नव निधि के दाता हो गये। कहा जाता है कि वे कलयुग के देवता है। अतुलित शक्ति वाले श्री हनुमान जी ने कभी अपनी शक्ति का दुरूपयोग नहीं किया। हमें उनसे निःस्वार्थ सेवा का ब्रत लेना चाहिये। न्यू आदर्श हास्पिटल के प्रबन्धक एवं भण्डारे के आयोजक विजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास में विधि विधान से श्री हनुमान जी की पूजा कर भण्डारा आयोजित किया जाता है।
विशाल भण्डारे में ऋषि मिश्र, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अखिलेश सिंह ‘शिवा, विद्यासागर मिश्र, सुधीर सिंह, संजय मिश्र, पप्पू भैया, राजकुमार शुक्ल, दीपक शुक्ल, विकास शुक्ल, अक्षत मिश्र, आशीष चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रशान्त श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, पी.के. उपाध्याय आदि सैकडों की संख्या मे भक्तों को भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कराया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर