अवैध रूप से संचालित अमित डेण्टल क्लीनिक पर विभाग का छापा, दो दिन के भीतर मांगा जबाब

विभाग इस छापेमारी से क्षेत्र के झोलाछापों मे मचा हडकम्प

दो दिन के भीतर नही मिला माकूल जबाब तो हर हाल मे दर्ज कराया जायेगा मुकदमा- डा0 एस.बी.सिंह

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। शहर से सटे मनौरी चौराहा से आगे गौरा पडाव स्थित वर्षों से अवैध रूप से संचालित अमित डेण्टल क्लीनिक जहां मरीजों को सडक के पटरी पर लिटा कर इलाज व आपरेशन किया जा रहा था। इसकी स्टिंग आपरेशन की खबर छपते ही महकमे मे हडकम्प मच गया। सीएमओ डा. आर.पी. मिश्र कि निर्देश पर नोडल अधिकारी एसीएमओ डा0 एस.बी. सिंह ने अमित डेण्टल क्लीनिक पर मंगलवार को छापा मारा। जिसमें प्रकाशित खबरों के सत्यता की पुष्टि हुई। सडक के पटरी पर अवैध रूप से चल रहे अस्पताल के संचालक को नोटिश जारी करते हुए दो दिन के अन्दर जांच अधिकारी ने जबाब मांगा है।

नोडल अधिकारी एसीएमओ डा0 एस.बी. सिंह ने बताया कि मौके पर इलाज के उद्वदेश्य से कई तख्ते लगाये गये हैं। जिन पर मरीजों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। प्रकरण अत्यन्त गंभीर है। अस्पताल संचालक को दो दिन के भीतर जबाब देने के लिए निर्देशित किया गया है। उसके पश्चात् अग्रिम कार्रवाई कर दी जायेगी।

बताते चलें कि गत दिनों अमित डेण्टल क्लीनिक का पत्रकारों की टीम जायजा लेने पहंुची थी क्लीनिक सडक के किनारे लाइन से तख्त बिछाकर गंभीर रोगों के इलाज किया किया जा रहा था।। आधा दर्जन लोग मरीजों का इलाल करते हुए तथा सभी गतिविधियां कैमरे मे कैद हो गये। जिसके पश्चात प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुआ था। जिसका असर यह हुआ कि विभाग ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए नोटिश जारी कर दिया। विभाग के इस कार्यवाही को लेकर क्षेत्र मे हडकम्प का माहौल है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर