जिले मे पीएनडीटी का बुरा हालः 50 हजार मे हो रहा है मरीजों के जीवन का सौदा

आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर गायघाट के नाम से पंजीकृत मगर कुदरहा मे है संचालित

स्वास्थ्य विभाग एवं डायग्नोस्टिक सेन्टर संचालक मिलकर कर रहे हैं बडा खेल

यदि पंजीकुत स्थान से अन्य जगह डायग्नोस्टिक सेन्टर संचालित ेिकया जा रहा है तो कानूनन गलत, होगी कार्यवाही- एडी हेल्थ

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। जिले मे पीएनडीटी का बुरा हाल है। यहां तो खेत ही मेड खा रहा है। यहां तो स्वास्थ्य विभाग एवं मास्टर माइंड डायग्नोस्टिक सेन्टर संचालक मिलकर बडा खेल कर रहे हैं। हो क्यों न जब इस सुविधा के लिए प्रत्येक संचालक 50 हजार रूपया महीना साहब को चढावा चढाता है। जिले मे 119 डायग्नोस्टिक सेन्टर पंजीकृत हैं आप गणित लगा लीजिए यह भारी भरकम रकम कहां और किसके जेब मे जाता है। यह हम नही बल्कि विभागीय भरोसेमेद सूत्र नाम न छापने के शर्त पर बता रहे हैं। इतना ही नही बल्कि जिस जगह के लिए डायग्नोस्टिक सेन्टर पंजीकुत है उसमें भी घालमेल हैं जो बडा धोखाधडी का मामला है। जिसे विभाग के आला अधिकारी भी बाखूबी जानते हैं।

एक ऐसा डायग्नोस्टिक सेन्टर प्रकाश मे आया है जो आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर गायघाट के नाम से पंजीकृत है लेकिलन जिम्मेदारों के आसीम अनुकम्पा से कुदरहा मे सरकारी अस्पताल के सामने खुलेआम संचालित है। गत दिनों जिले के सभी डायग्नोस्टिक सेन्टरों की जांच डीएम के द्वारा गठित टीम भी जांच कर चुकी है और ऑल इज वेल का रिर्पोट भी लगा चुकी है। जांच अधिकारियों को सेन्टर के पजींकरण का पता भी घूस के गर्मी के आगे नही दिखाई दिया। हलांकि यह जांच रिर्पोट अभी दबाया और छिपाया गया है।

इस सम्बन्ध मे अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बस्ती मण्डल डा0 नीरज कुमार पाण्डेय से पूछा गया तो उन्होने बताया कि यदि पंजीकृत स्थान से अन्य जगह डायग्नोस्टिक सेन्टर संचालित किया जा रहा है तो कानूनन गलत है इसकी जांच कराकर संचालक के विरूद्व कार्यवाही करते हुए पंजीकरण निरस्त किया जायेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर