शांतिपूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील

29 जून से 3 दिन के लिए मनाया जाएगा बकरीद का त्यौहार

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : आगामी 29 जून से 3 दिन के लिए बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाएगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में दोनों अधिकारियों ने बस्ती जिले की परंपराओं की याद दिलाते हुए लोगों को एक साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील किया है।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान तथा नगर क्षेत्र में नगर पंचायतें साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया कि खुले में कुर्बानी ना करें। टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने तथा किसी प्रकार की छोटी से छोटी सूचना भी स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील किया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बस्ती जनपद में परंपरागत ढंग से भाईचारा के साथ त्यौहार मनाए जाने की स्वस्थ परंपरा रही है। उन्होने कहा कि शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी स्थानीय लोगों को भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हमेशा अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। एडीएम कमलेश चंद ने कहा कि नमाज के लिए निर्धारित स्थान पर ही नमाज अदा करें, नमाज स्थल के आस-पास बेतरतीब वाहन न खड़ा करें तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना करें।
बैठक का संचालन सीओ आलोक प्रसाद ने किया। इसमें मुख्य रूप से फूलचंद श्रीवास्तव, मोहम्मद हनीफ, जहीर अंसारी, राजकुमार पांडे, सरदार जगबीर सिंह, इमरान खान, पुनीत दत्त ओझा, मरगूब अहमद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी विनोद पांडे, शैलेश दुबे, गुलाबचंद, अतुल आनंद, सीओ शेषमणि उपाध्याय, प्रीति खरवार, विनय कुमार चौहान, एसीएमओ डा. फखरेयार हुसैन, डीपीआरओ संजय शर्मा, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, एएमए विकास मिश्र, स्काउट के कुलदीप सिंह, जनप्रतिनिधि गुलाब चंद सोनकर, जगदीश अग्रहरि एवं समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर