रोग की गम्भीरता बताने के साथ बताएं दवा खाने के फायदे

– 10 अगस्त से खिलाई जानी है फाइलेरिया से बचाव की दवा

– एएनएमटीसी में हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। फाइलेरिया से बचाव के लिए घर-घर जाकर दवा खिलाने का सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान 10 अगस्त से शुरू होगा। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने कहा कि जो भी स्वास्थ्य कर्मी दवा खिलाने के लिए लाभार्थी के घर पर जाएं सबसे पहले उसे रोग की गम्भीरता के बारे में बताए, उसके बाद दवा के सेवन के बाद रोग से होने वाले बचाव व फायदे को बताएं। दवा को अपने सामने ही खिलाना है, किसी भी दशा में दवा किसी को न दी जाए। बताया जाए कि पांच साल तक लगातार साल में एक बार इस दवा के सेवन से फाइलेरिया से बचाव होता है ।

एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि 28.80 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य इस बार रखा गया है। टीम घर पर जाकर सदस्यों की सूची तैयार करेगी तथा जिन लोगों को दवा नहीं खिलानी है, उन्हें छोड़कर सभी को दवा जरूर खिलवाई जाएगी। पिछले वर्ष लक्ष्य के 85 प्रतिशत लाभार्थियों को दवा खिलावाई गई थी। दवा के प्रति पांच प्रतिशत लोगों ने उदासीनत दिखाई थी, इस बार इसे न्यूनतम स्तर पर लाना है।

पाथ संस्था की जिला समन्वयक आरएनटीडीओ डॉ. सुचेता ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि दवा को खाली पेट नहीं खाना है। एल्बेंडाजोल गोली को चबाकर ही खाएं व डीईसी गोली पानी के साथ खाएं। विभाग की ओर से जारी चार्ट के आधार पर उम्र के अनुसार ही दवा खिलवाएं।

खिलाई जाएगी सिर्फ पेट के कीड़े मारने की दवा

जिला मलेरिया अधिकारी आइए अंसारी ने बताया कि इस बार के अभियान में एक से दो साल तक के बच्चों को केवल पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जानी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुल 2305 टीम बनाई गई है। एक टीम में दो औषधि सेवक होंगे। 387 सुपरवाइजर तैनात किए जा रहे हैं। ब्लॉक पर रैपिड रिस्पांस टीम मौजूद रहेगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर